भैंस तो छोड़ो, उन्होंने आपके वोट चुरा लिए- बिहार में प्रियंका गांधी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, वोटर अधिकार यात्रा में हुई शामिल

केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी सुपौल से ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल हुईं। प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव और विपक्षी ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन के कुछ अन्य नेताओं के साथ एक खुली एसयूवी में सवार थीं।

बिहार में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को अपने भाई और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में भाग लिया। इस यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी ने सीधे पीएम मोदी पर हमला बोला और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष पर भैंस चोरी का आरोप लगाया था और अब वो खुद वोट चोरी कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जनता का विश्वास खो चुकी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश भर में वोट चोरी की साजिशें रच रही है।

priyanka gandhi bihar

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी (फोटो- Congress)

End of Feed