मौसमी हिंदू हैं प्रियंका गांधी, इनकी हकीकत को समझें, बोले राजनाथ सिंह

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 14, 2023, 12:24 AM IST

प्रियंका गांधी ने सोमवार को प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए जबलपुर में हिंदुओं द्वारा पवित्र मानी जाने वाली नर्मदा नदी में पूजा अर्चना कर प्रचार अभियान की शुरुआत की। उनकी जनसभा के स्थान पर कांग्रेस द्वारा भगवान हनुमान की गदा की प्रतिकृति भी स्थापित की गई थी। इसके बाद बीजेपी नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें मौसमी हिंदू करार दिया।

भोपाल: मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी की पूजा करने के एक दिन बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा को उनका नाम लिए बिना मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें मौसमी हिंदू करार दिया।सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस लोगों को गुमराह कर रही है, जिन्हें हकीकत समझनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब कुछ लोग मौसमी हिंदू बन गए हैं। सिंह ने कहा कि अब किसी कार्यक्रम से पहले नर्मदा जी की पूजा की जा रही है। आपको नर्मदा जी का स्मरण पहले क्यों नहीं आया। अब क्यों किया जा रहा है, नर्मदा जी का स्मरण। नर्मदा जी को बचाने का काम अगर किसी ने किया है तो वो आपके लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे हनुमान की गदा लेकर जनसभा कर रहे हैं।

Priyanka Gandhi, Rajnath Singh, Seasonal Hindu

राजनाथ सिंह ने प्रियंका गांधी वाड्रा को मौसमी हिंदू करार दिया।

उन्होंने कहा कि पहले राम व हनुमान का नाम लेते ही लगता था कि इनके ऊपर पहाड़ टूट पड़ा है। आंख बचाकर राम व हनुमान का नाम लेते थे। क्यों ऐसा होता था। यह वही कांग्रेस है जिसने अयोध्या में राम मंदिर बनाने का संकल्प लेने का विरोध किया था। हमें चार सरकारें कुर्बान करनी पड़ीं। अब ये हनुमान की गदा लेकर जनता को गुमराह करने आए हैं लेकिन आप हकीकत समझना।

End of Feed