बिहार में चुनाव से पहले प्रियंका गांधी की एंट्री, मोतिहारी से चुनावी आगाज

कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा 26 सितंबर को मोतिहारी (चंपारण) से बिहार विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगी। गांधी मैदान में होने वाली यह रैली कांग्रेस के लिए सिर्फ़ चुनावी शुरुआत नहीं बल्कि एनडीए के गढ़ को चुनौती देने और चंपारण सत्याग्रह की ऐतिहासिक विरासत से जुड़ने का प्रतीक होगी।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा 26 सितंबर को बिहार में अपनी पहली चुनावी रैली करने जा रही हैं। यह रैली मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) के गांधी मैदान में होगी, जो न केवल एनडीए का मज़बूत गढ़ माना जाता है बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन के चंपारण सत्याग्रह की ऐतिहासिक भूमि भी है।

priyanka gandhi

प्रियंका गांधी (फोटो: canva)

प्रियंका गांधी अपनी तेज़-तर्रार राजनीतिक शैली और भीड़ खींचने की क्षमता के लिए जानी जाती हैं। कांग्रेस को उम्मीद है कि उनकी मौजूदगी चुनावी लड़ाई को नया उत्साह और धार देगी।

End of Feed