प्रियंका पर महिला पुलिसकर्मी को कोहनी मारने का आरोप, BJP ने कहा-मारपीट की दुकान चला रहे भाई-बहन, Video

X पर वीडियो साझा करते हुए भाजपा ने कहा कि 'भाई-बहन दोनों मिलकर बदतमीजी और मारपीट की दुकान चला रहे हैं! प्रियंका गांधी ने महिला पुलिस कर्मी पर कोहनी से हमला कर ये साबित कर दिया कि महिला सम्मान की बात करना कांग्रेस के लिए सिर्फ दिखावा है।

Congress Protest: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस सांसद पर प्रियंका गांधी पर एक महिला पुलिसकर्मी पर कोहनी मारने का आरोप लगाया है। भाजपा का आरोप है कि जंतर-मंतर पर बुधवार को प्रदर्शन के दौरान प्रियंका ने महिला पुलिसकर्मी को कोहनी मारी। यही नहीं, भाजपा ने राहुल गांधी पर भी एक पुलिसकर्मी को धक्का देने का आरोप लगाया है। वीडियो में पुलिसकर्मी को धक्का देने के बाद राहुल गांधी लड़खड़ाते दिखाई पड़े। बता दें कि सीईसी को हटाए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस सांसदों ने बुधवार को भी प्रदर्शन किया।

rahul Gandhi

सीईसी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन।

'मारपीट की दुकान चला रहे भाई-बहन'

X पर वीडियो साझा करते हुए भाजपा ने कहा कि 'भाई-बहन दोनों मिलकर बदतमीजी और मारपीट की दुकान चला रहे हैं! प्रियंका गांधी ने महिला पुलिस कर्मी पर कोहनी से हमला कर ये साबित कर दिया कि महिला सम्मान की बात करना कांग्रेस के लिए सिर्फ दिखावा है। सत्ता की राजनीति से लेकर सड़क पर मारपीट ही कांग्रेस का असली चेहरा है। स्कैम और लूट करने वाले अब सीधे-सीधे गुंडई और मारपीट पर उतर आए हैं।'

End of Feed