'परमाणु सेक्टर में भी आएंगी प्राइवेट कंपनियां', PM मोदी का बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकेत दिया है कि सरकार परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निजी कंपनियों की एंट्री की तैयारी कर रही है। शीतकालीन सत्र में आने वाला परमाणु ऊर्जा विधेयक-2025 निजी कंपनियों को न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाने की अनुमति देगा। फिलहाल सभी संयंत्र सरकारी नियंत्रण में हैं। दुनिया में अमेरिका का 30% के साथ सबसे बड़ा हिस्सा है और वहां 80% न्यूक्लियर ऊर्जा निजी क्षेत्र बनाता है, जबकि चीन, फ्रांस, रूस और दक्षिण कोरिया में यह पूरी तरह सरकारी नियंत्रण में है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परमाणु क्षेत्र को प्राइवेट सेक्टर के लिए खोलने को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि स्पेस सेक्टर में कई निजी कंपनियों ने इनोवेशन को अपनाकर बड़ा कमाल दिखाया है और पूरा विश्व उसका लोहा भी मान रहा है।

nuclear plant

प्राइवेट कंपनियां भी न्यूक्लियर प्लांट चला सकेंगी।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल)

स्काईरूट कंपनी की इन्फिनिटी कैंपस के उद्घाटन के मौके पर संबोधित करते हुए कहा, प्राइवेट सेक्टर ने ही आज अंतरिक्ष के क्षेत्र में स्काईरूट जैसी कंपनियों को जन्म दिया है। स्काईरूट ने ही 2022 में विक्रम एस को प्रक्षेपित किया था।

End of Feed