ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस (Prime Minister of Australia) भारत पहुंच चुके हैं। अल्बनीस विशेष विमान से बुधवार को अहमदाबाद पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने साबरमती आश्रम का दौरा किया। यहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथोनी अल्बनीज पहुंचे भारत
होली का प्रोग्राम
अल्बनीस भारत की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। गुजरात पहुंचने पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उनका हवाई अड्डे पर स्वागत किया। अधिकारियों द्वारा शेयर किए गए कार्यक्रम के अनुसार साबरमती आश्रम के बाद ऑस्ट्रेलियाई पीएम शाम को राजभवन पहुंचेंगे, जहां वो एक होली कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहीं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रात करीब आठ बजे पहुंच जाएंगे।
क्या है कार्यक्रम
राजभवन में रात गुजारने के बादऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री का भारत के अहमदाबाद, मुंबई और नयी दिल्ली आने और प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करने का कार्यक्रम है।अल्बनीस और पीएम मोदी गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू होने वाले चौथे क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले दिन का नजारा देखेंगे।
क्या कहा अल्बनीज ने
भारत की यात्रा पर रवाना होने से पहले अल्बनीज ने बुधवार को कहा कि उनकी योजना भारत की यात्रा के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात करने की है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया परमाणु पनडुब्बी बनाने की घोषणा कर सकते हैं। कुछ ऐसी भी खबरें हैं कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी बाइडन और अल्बनीज के साथ होने वाली बैठक में शामिल हो सकते हैं और तीनों देश संयुक्त घोषणा कर सकते हैं। अल्बनीज ने बुधवार को कहा कि वह नहीं बता सकते कि सुनक अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे या नहीं। उन्होंने यह टिप्पणी पर्थ हवाई अड्डे पर भारत रवाना होने से पहले की।
