विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: पीएम मोदी ने 1947 के पीड़ितों को किया याद, कहा- उनका साहस देश के लिए प्रेरणा

Partition Horrors Remembrance Day: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) ने 1947 के विभाजन में जान गंवाने वाले और विस्थापन झेलने वाले लोगों को याद किया।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) ने वर्ष 1947 में देश के विभाजन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले और विस्थापन का दर्द झेलने वाले लाखों लोगों को याद किया। केंद्र सरकार वर्ष 2021 से हर साल 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' (Partition Horrors Remembrance Day) के रूप में मनाती आ रही है, ताकि देश के बंटवारे के समय हुई हिंसा और पीड़ा को याद किया जा सके।

pm modi (2)

विभाजन की त्रासदी को PM मोदी ने किया याद

'लाखों जिंदगियों को अस्त-व्यस्त कर देने वाला क्षण'

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने विभाजन से प्रभावित लोगों के साहस को नमन किया। उन्होंने लिखा, "विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर उन सभी देशवासियों का हृदय से नमन, जिन्होंने उस वीभत्स दौर से निकलकर देश की प्रगति में अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने अपने साहस और सामर्थ्य से दिखाया कि कैसे विपरीत परिस्थितियों में भी संकल्पों को सिद्ध किया जाता है। आइए, सद्भावना और एकजुटता की राष्ट्रीय भावना को और सशक्त करें।

End of Feed