प्रधानमंत्री मोदी ने की गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बात, AI, UPI और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण विस्तार पर खास चर्चा

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 16, 2023, 11:52 PM IST

PM Modi Talk to Google CEO: प्रधानमंत्री मोदी ने गूगल सीईओ सुंदर पिचाई से बात की और कई मुद्दों के साथ ही AI टूल को भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराने का स्वागत किया है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार यानी 16 अक्टूबर को गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई से वर्चुअल मीटिंग की है दोनों के बीच भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण तंत्र के विस्तार पर बात हुई, दोनों के बीच भारत में इलेक्ट्रानिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम के विस्तार के लिए गूगल की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा भी हुई।

PM Modi virtual meeting with Google CEO

पीएम मोदी ने गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई से वर्चुअल मीटिंग की

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई मुलाकात के दौरान पीएम मोदी और सुंदर पिचाई ने UPI और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर भी खास बातचीत की।

End of Feed