'सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष पटेल नहीं, पाटिल होना चाहिए'; मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने NCP पर कसा तंज

Ajit Pawar Plane Crash: मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि एनसीपी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं, बल्कि पाटिल' होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी पार्टी, जिसकी जड़ें वास्तव में मराठी संस्कृति में हैं। उसका अध्यक्ष एक शुद्ध मराठी होना चाहिए।

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं, बल्कि पाटिल' होना चाहिए। ठाकरे की यह टिप्पणी राकांपा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष माना जा रहा है।

raj thackeray

मनसे प्रमुख राज ठाकरे (फाइल फोटो)

क्या कुछ बोले राज ठाकरे?

मनसे अध्यक्ष ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि हाल के दिनों में महाराष्ट्र की राजनीति पूरी तरह से विचित्र हो गई है। ठाकरे ने कहा, ''सच कहूं तो, इस पर टिप्पणी करने का मन ही नहीं करता, लेकिन फिर भी, आज मुझे दिन भर घटित होने वाली घटनाओं पर बोलना ही पड़ेगा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी पार्टी, जिसकी जड़ें वास्तव में मराठी संस्कृति में हैं। उसका अध्यक्ष एक शुद्ध मराठी होना चाहिए। वह पाटिल हो सकता है, लेकिन पटेल नहीं।''

End of Feed