वीर जवानों को मिला अदम्य साहस और कर्तव्य के लिए सम्मान, राष्ट्रपति ने किया कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र से सम्मानित

देश के वीर जवानों को आज राष्ट्रपति ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया। यह सम्मान राष्ट्र रक्षा में अद्वितीय साहस, प्रतिबद्धता और कर्तव्यपरायणता के लिए प्रदान किया गया।

Shaurya Chakra: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के कर्मियों को अदम्य साहस और असाधारण वीरता दिखाने के लिए चार मरणोपरांत सहित छह कीर्ति चक्र प्रदान किए। कीर्ति चक्र भारत का दूसरा सबसे बड़ा शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है। सरकार द्वारा साझा किए गए पुरस्कार विजेताओं की सूची के अनुसार, सिख लाइट इन्फैंट्री के कर्नल मनप्रीत सिंह, राष्ट्रीय राइफल्स के दो अन्य सैन्य कर्मियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी को मरणोपरांत कीर्ति चक्र प्रदान किया गया है।

shaurya chakra

शौर्य चक्र से सम्मानित हुए वीर जवान

सात सुरक्षा कर्मियों को मरणोपरांत सहित 33 शौर्य चक्र प्रदान

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह के दौरान सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश पुलिस के कर्मियों को सात मरणोपरांत सहित 33 शौर्य चक्र भी प्रदान किए। मराठा लाइट इन्फैंट्री, 56 राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर मल्ला राम गोपाल नायडू और पंजाब रेजिमेंट, 22 राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर मंजीत को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया।

End of Feed