Next CJI: न्यायमूर्ति बी.आर. गवई होंगे देश के अगले चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

Next CJI: न्यायमूर्ति बी.आर. गवई भारत के अगले चीफ जस्टिस होंगे। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार, 16 अप्रैल को प्रधान न्यायाधीश खन्ना ने न्यायमूर्ति गवई के नाम की अनुशंसा केंद्र सरकार को की थी।

Next CJI: भारत के राष्ट्रपति ने न्यायमूर्ति बी.आर. गवई को 14 मई, 2025 से भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है। न्यायमूर्ति गवई 14 मई को सीजेआई का पदभार संभालेंगे। मौजूदा सीजेआई न्यायमूर्ति संजीव खन्ना का 13 मई को कार्यकाल समाप्त हो रहा है। विधि मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर न्यायमूर्ति गवई को भारत के 52वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की।

End of Feed