देश

अब सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश करेंगे सार्वजनिक रूप से अपनी संपत्ति की घोषणा, जजों ने निर्णय पर जताई सहमति

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश अब अपनी संपत्ति को सार्वजनिक करेंगे। शीर्ष अदालत में हुई न्यायाधीशों की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में तय हुआ कि जज अपनी संपत्ति की घोषणा मुख्य न्यायाधीश के सामने करेंगे।

Image

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश अपनी संपत्ति की घोषणा करेंगे

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Supreme Court: न्यायपालिका में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों ने पदभार ग्रहण करते ही सार्वजनिक तौर पर अपनी संपत्ति की घोषणा करने पर सहमति जताई है। पूर्ण पीठ की एक बैठक में शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों ने अपनी संपत्ति का खुलासा करने का निर्णय लिया और इसका विवरण उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर कहा गया है कि संपत्ति की घोषणा करना स्वैच्छिक आधार पर होगा। भारत के प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना सहित उच्चतम न्यायालय के 30 न्यायाधीशों ने अपनी संपत्ति की घोषणा प्रस्तुत की है।

संपत्ति की घोषणा स्वैच्छिक आधार पर की जाएगी

उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट के मुताबिक शीर्ष अदालत की पूर्ण पीठ ने यह संकल्प लिया है कि न्यायाधीशों को पदभार ग्रहण करते समय अपनी संपत्ति की घोषणा करनी चाहिए, तथा जब भी कोई महत्वपूर्ण संपत्ति अर्जित की जाए, तो इसकी घोषणा प्रधान न्यायाधीश के समक्ष करनी चाहिए। वेबसाइट पर लिखा गया है कि इसमें भारत के प्रधान न्यायाधीश द्वारा की गई घोषणाएं भी शामिल हैं। उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर संपत्ति की घोषणा स्वैच्छिक आधार पर की जाएगी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article