'INDIA' नहीं भारत होगा देश का नाम! G-20 के निमंत्रण भोज पर छपा 'द प्रेसिडेंट ऑफ भारत', कांग्रेस का पलटवार

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 5, 2023, 12:44 PM IST

'INDIA' Vs 'Bharat': सूत्रों का कहना है कि संसद के विशेष सत्र में सरकार की तरफ से देश का नाम 'इंडिया' से बदलकर भारत करने के लिए प्रस्ताव पेश किया जा सकता है। इस बीच, कांग्रेस नेता जयराम रमेश नाम बदले जाने को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

'INDIA' Vs 'Bharat': देश का नाम 'इंडिया' से बदलकर आधिकारिक रूप से भारत किया जा सकता है, इसकी अटकलें कुछ दिनों से लग रही थीं। अब जी-20 सम्मेलन के लिए भेजे जाने वाले निमंत्रण भोज पर 'द प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' की जगह 'द प्रेसिडेंट ऑफ भारत' छपा है। जाहिर है कि भारत नाम को लेकर सरकार ज्यादा गंभीर दिख रही है। सूत्रों का कहना है कि संसद के विशेष सत्र में सरकार की तरफ से देश का नाम 'इंडिया' से बदलकर भारत करने के लिए प्रस्ताव पेश किया जा सकता है। इस बीच, कांग्रेस नेता जयराम रमेश नाम बदले जाने को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

'राज्यों का संघ' खतरे में- रमेश

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर रमेश ने मंगलवार को कहा, 'तो खबर सही है। जी-20 रात्रिभोज के लिए राष्ट्रपति भवन की तरफ से निमंत्रण आया है। इस निमंत्रण पत्र पर हमेशा की तरह 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' छपा न होकर 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' छपा है। जबकि संविधान के अनुच्छेद 1 में कहा गया है कि 'भारत जो कि इंडिया था, वह राज्यों का संघ रहेगा।' लेकिन अब 'राज्यों का संघ' खतरे में है।'

End of Feed