'ऑपरेशन सिंदूर' से 'नक्सल मुक्त भारत' तक, 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू का देश के नाम ऐतिहासिक संदेश

Operation Sindoor: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता का जिक्र करते हुए आतंकवादियों को चेतावनी दी और देश को नक्सल-मुक्त बनाने को बड़ी उपलब्धि बताया।

Operation Sindoor: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने राष्ट्र के नाम अपना विशेष संबोधन दिया। उन्होंने भारतीय सेना और सशस्त्र बलों के अदम्य पराक्रम की जमकर सराहना की। राष्ट्रपति ने कहा कि आतंकवाद विरोधी सटीक सैन्य कार्रवाई के तौर पर चलाया गया 'ऑपरेशन सिंदूर' देश की सुरक्षा क्षमताओं का एक बेमिसाल उदाहरण है। इसने दुनिया भर में भारत के दुश्मनों को यह साफ संदेश दे दिया है कि वे चाहे दुनिया के किसी भी कोने में छिप जाएं, उन्हें उनके किए की सजा जरूर भुगतनी पड़ेगी।

President Murmu Operation Sindoor

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गिनाईं भारत की बड़ी उपलब्धियां

संबोधन के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने आतंकवाद को पनाह देने वाले पड़ोसी देश पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए सिंधु जल संधि को निलंबित करने का निर्णय लिया गया, जो हमारे देश और विशेषकर किसानों के व्यापक हित में एक बेहद साहसिक और निर्णायक कदम साबित हुआ है।

End of Feed