2 एस्कॉर्ट ट्रेनें, क्लियर ट्रैक...कैसे होता है राष्ट्रपति की रेल यात्रा का प्रबंध? द्रौपदी मुर्मू ने 170 km का ट्रेन सफर कर रचा इतिहास

Presidential Special Train Features: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा में भुवनेश्वर से ब्रह्मपुर तक 170 किमी की ऐतिहासिक ट्रेन यात्रा की। जानिए अति-सुरक्षित प्रेसिडेंशियल स्पेशल ट्रेन, 3-ट्रेन कॉन्वॉय और सुरक्षा का पूरा गणित।

President Droupadi Murmu Train Journey: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने तीन दिवसीय ओडिशा दौरे के दौरान 4 अगस्त 2026 को भुवनेश्वर से ब्रह्मपुर तक 170 किलोमीटर की रेल यात्रा कर एक नया इतिहास रच दिया है। यह पहला मौका है जब भारत के कोई आसीन राष्ट्रपति रेल मार्ग से ब्रह्मपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे हैं। क्षेत्र में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए हवाई सफर के बजाय रेल यात्रा को प्राथमिकता दी गई थी। इस यात्रा की शुरुआत भुवनेश्वर स्टेशन से हुई, जहां एक महिला ट्रेन मैनेजर ने हरी झंडी दिखाकर VVIP ट्रेन को रवाना किया। पद संभालने के बाद से यह राष्ट्रपति मुर्मू की तीसरी आधिकारिक रेल यात्रा है।

2 एस्कॉर्ट ट्रेनें और एक क्लियर ट्रैक...कैसे होता है राष्ट्रपति की रेल यात्रा का प्रबंध? द्रौपदी मुर्मू ने 170 km का ट्रेन सफर कर रचा इतिहास

2 एस्कॉर्ट ट्रेनें और एक क्लियर ट्रैक...कैसे होता है राष्ट्रपति की रेल यात्रा का प्रबंध? द्रौपदी मुर्मू ने 170 km का ट्रेन सफर कर रचा इतिहास

18 कोचों वाला VVIP रेक

2006 में सेवानिवृत्त की गई पुरानी लकड़ी की प्रेसिडेंशियल सैलून के विपरीत, वर्तमान 'प्रेसिडेंशियल स्पेशल' आधुनिक तकनीकों और राजसी सुविधाओं से लैस 18 डिब्बों का एक अति-सुरक्षित मोबाइल प्लेटफॉर्म है। ट्रेन की मुख्य विशेषताएं और सुविधाएं:

End of Feed