Atiq Ahmed Latest News:उमेश पाल हत्याकांड मामले में प्रयागराज पुलिस साबरमती जेल पहुंची और वहां से माफिया अतीक अहमद को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गई है। इससे पहले अतीक अहमद का बी वारंट जेल में तामील कराया इसके बाद साबरमती जेल से प्रयागराज पुलिस कड़ी सुरक्षा में माफिया अतीक अहमद को लेकर निकली है।
अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से लेकर प्रयागराज पुलिस रवाना
वहीं इस बीच माफिया अतीक अहमद ने निकलते वक्त कहा कि-मुझे मारने की साजिश की जा रही है, अतीक अहमद ने पिछली बार साबरमती जेल से प्रयागराज के लिए निकाले जाने पर कहा था कि उसकी हत्या की साजिश यूपी पुलिस ने रची है गौर हो कि अतीक उमेश पाल हत्याकांड में साजिश रचने में नामजद है।
गौर हो कि अतीक को प्रयागराज लाकर उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस कस्टडी रिमांड की अर्जी देगी इसके बाद अतीक से उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े राज कई राज निकलवाने की कवायद करेगी वहीं माफिया अतीक अहमद यूपी के प्रयागराज वापस लाए जाने पर मारे गए उमेश पाल की मां शांति देवी का कहना है कि गहन पूछताछ की जानी चाहिए अपराधियों को पकड़ा जाना चाहिए।
#WATCH | "A thorough questioning should be done. The culprits should be caught," says Shanti Devi, mother of slain… t.co/ZDfXmLYNJM
— ANI (@ANI) Apr 11, 2023
इस बार भी अतीक की सुरक्षा का बेहद तगड़ा है इंतजाम
माफिया अतीक की सुरक्षा के लिए पुलिस की टीम में 35 सुरक्षाकर्मी मौजूद बताए जा रहे हैं, जो पुलिस टीम गुजरात भेजी गई है उसमें एक असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर और 2 इंस्पेक्टर के साथ ही करीब 30 कॉन्स्टेबल बताए जा रहे हैं। ये सब अतीक के हर एक हरकत पर बरीक निगाह रखेंगे।
#FourKaFire | #BreakingNow: थोड़ी देर में राजस्थान में अतीक के काफिले की होने वाली है एंट्री, गुजरात से राजस्थान प… t.co/afecxnMrv6
— ANI (@ANI) Apr 11, 2023
गुजरात पुलिस की भी टीम भी चल रही साथ
यूपी पुलिस के काफिले में दो प्रिजन वैन और दो छोटी गाड़ियां हैं इस बार प्रयागराज पुलिस के साथ गुजरात पुलिस की भी टीम चल रही है जो मध्य प्रदेश सीमा तक साथ रहेगी।
अपराधी को मिलेगी कड़ी सजा
वहीं उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- जो अपराध करेगा FIR उसी के लिए है, कड़ी से कड़ी सजा कानून के शिकंजे में लाकर दिलाई जाएगी।
अतीक को लाने वाली प्रिजन वैन बायोमीट्रिक लॉक से लैस
बताते हैं कि इस बार अतीक अहमद की प्रिजन वैन में सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम हैं वैन में बायोमीट्रिक लॉक है और पुलिसकर्मी बॉडीवार्न कैमरों से लैस हैं ताकि अतीक की हर गतिविधि कैमरे में रिकॉर्ड होती रहे।
