LIVE

Prateek Yadav Live Updates: आज होगा प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार, सामने आ गई मौत की वजह

Prateek Yadav Death News: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है। उनकी उम्र महज 38 साल थी। प्रतीक, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। यानी वह अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रतीक राजनीति से दूर थे। उनके निधन की खबर से हर कोई सन्न रह गया है। सीएम योगी ने उनके निधन पर शोक जताया, वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने आज के कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं, जानिए हर अपडेट।
Prateek Yadav Live Updates: आज होगा प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार, सामने आ गई मौत की वजह
  • मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन
  • महज 38 साल की उम्र में अचानक हुई मौत
  • प्रतीक, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे
  • अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे प्रतीक यादव
  • राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रतीक राजनीति से दूर थे
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि
  • प्रतीक यादव का गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार
May 14, 2026 | 10:08 AM IST

लखनऊ | प्रतीक यादव के निधन पर लखनऊ की मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा, यह बहुत दुखद है, खासकर अपर्णा के लिए, जिनकी दो छोटी बेटियां हैं।

May 14, 2026 | 07:11 AM IST

फिटनेस के प्रति सजग प्रतीक की मौत ने चौंकाया

लखनऊ में जिम चलाने वाले और फिटनेस के प्रति उत्साही बॉडीबिल्डर के रूप में जाने जाने वाले प्रतीक यादव बुधवार तड़के अचानक बीमार पड़ गए और उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी अपेक्षाकृत कम उम्र में मृत्यु ने कई लोगों को स्तब्ध कर दिया है, जिनमें उनके करीबी लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बताया।
May 14, 2026 | 06:58 AM IST

डॉक्टरों ने बताई मौत की वजह

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के 38 वर्षीय पुत्र प्रतीक यादव के अचानक निधन से उत्तर प्रदेश के राजनीतिक जगत में गहरा सदमा फैल गया है। उनका इलाज करने वाले एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बुधवार को बताया कि प्रतीक यादव गंभीर शिरा घनास्त्रता (Deep Vein Thrombosis), फुफ्फुसीय रक्त का थक्का जमना (Pulmonamy Embolism) और हाल ही में हृदय संबंधी जटिलताओं से जूझ रहे थे। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में दिन में पहले तैयार की गई प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण "बड़े फुफ्फुसीय रक्त के थक्के के कारण हृदय-श्वसन पतन" बताया गया है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें फेफड़ों की धमनियों में रक्त का एक बड़ा थक्का जम जाता है, जिससे अचानक हृदय और फेफड़ों का काम करना बंद हो जाता है।
May 13, 2026 | 10:05 PM IST

हमने जरूरी प्रक्रियाओं का किया पालन: प्रतीक के निधन पर क्या बोले सिविल अस्पताल के निदेशक डॉक्टर गुप्ता

सिविल अस्पताल के निदेशक डॉक्टर जी. सी. गुप्ता ने कहा कि हमने जरूरी प्रक्रियाओं का पालन किया और निधन की पुष्टि होने के बाद हमने वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस को जानकारी दी।
प्रतीक के अपने आवास के रसोई घर में बेहोश पाए जाने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर गुप्ता ने कहा कि कई तरह की बातें कही जा रही हैं, लेकिन मैं पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकता।
उन्होंने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच प्रतीक के घर से एक वाहन चालक ने अस्पताल आकर प्रतीक की तबीयत के बारे में बताते हुए मदद मांगी थी, जिसके बाद एक चिकित्सा अधिकारी उसके साथ घर वापस गए और प्रतीक को अस्पताल ले आए।
May 13, 2026 | 08:07 PM IST

प्रतीक यादव मौत मामले में उठी जांच की मांग

सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने प्रतीक यादव मौत मामले की जांच उच्च न्यायालय के किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश से कराने की मांग की। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, तबीयत खराब होने पर प्रतीक को सुबह सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
May 13, 2026 | 06:47 PM IST

अखिलेश यादव ने प्रतीक यादव के निधन पर जताया दुख, दी श्रद्धांजलि

May 13, 2026 | 06:46 PM IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को दी श्रद्धांजलि

May 13, 2026 | 06:39 PM IST

प्रतीक यादव का गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार

प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार को पिपरा घाट लखनई में दोपहर 1:30 बजे होगा।
May 13, 2026 | 05:56 PM IST

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट

प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। इस रिपोर्ट से पता चला है कि प्रतीक यादव की मौत फेफड़ों में खून के थक्के जमने की वजह से हुई है।
May 13, 2026 | 04:15 PM IST

प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट हो रही तैयार

प्रतीक यादव की पीएम पोस्टमार्टम तैयार हो गई है। फिलहाल, रिपोर्ट में सीएमओ के दस्तखत बाकी है और रिपोर्ट सीएमओ के पास गई है। इस रिपोर्ट में ब्लड क्लोटिंग होने से हृदय गति रुकने की संभावना है।
May 13, 2026 | 03:55 PM IST

उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष ने प्रतीक के निधन को बताया दुखद

उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने प्रतीक के निधन को ’बहुत दुखद’ बताया। संवाददाताओं से बातचीत में प्रतीक के निधन के कारणों के बारे में पूछे गये सवाल का संक्षिप्त जवाब देते हुए चौहान ने कहा, ’’आजकल अक्सर ऐसी दुखद खबरें सुनने को मिलती हैं कि लोग बहुत कम उम्र में ही दिल का दौरा पड़ने से जान गंवा रहे हैं।’’ हालांकि, मामले की जांच की जरूरत सम्बन्धी सवाल पर चौहान ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह तो केवल प्रतीक की पत्नी और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव को सांत्वना देने आई थीं।
May 13, 2026 | 03:05 PM IST

सीएम योगी प्रतीक यादव के घर पहुंचेंगे

अपर्णा यादव घर पर मौजूद, कई शिवपाल-अखिलेश यादव सहित कई संबंधी व नेता प्रतीक यादव के घर पहुंचे। यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी भी प्रतीक के घर पहुंचे, कुछ देर में सीएम योगी भी पहुंचेंगे।
May 13, 2026 | 02:29 PM IST

शिवपाल यादव, अखिलेश यादव, प्रतीक के घर पहुंचे

शिवपाल यादव, अखिलेश यादव और कई रिश्तेदार अपर्णा यादव के घर पहुंचे। दोपहर 3 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ भी प्रतीक यादव के आवास पर जाएंगे। प्रतीक का शव अस्पताल से घर लाया गया है। घर पर रिश्तेदारों का तांता लगा हुआ है।
May 13, 2026 | 02:19 PM IST

प्रतीक के शव को अस्पताल से घर लाया गया

पोस्टमार्टम के बाद प्रतीक के शव को अस्पताल से घर लाया गया, अपर्णा यादव भी लखनऊ स्थित अपने घर पहुंचीं। आज ही किया जाएगा अंतिम संस्कार।
May 13, 2026 | 01:55 PM IST

कुछ समय पहले प्रतीक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था

सूत्रों के अनुसार, प्रतीक को कुछ समय पहले बीमार होने पर यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन वह कुछ दिनों में तबीयत ठीक होने पर घर लौट आए थे।
प्रतीक यादव सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र थे। प्रतीक की पत्नी भाजपा नेता अपर्णा यादव इस वक्त उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। फिटनेस के शौकीन प्रतीक बेहद प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से होने के बावजूद सियासत से दूर रहते थे। हालांकि प्रतीक की पत्नी अपर्णा बिष्ट यादव भाजपा में शामिल हो गई थीं और वर्तमान में वह राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।
May 13, 2026 | 01:39 PM IST

सुबह 3 से 5 बजे के हुई मौत- सूत्र

प्रतीक यादव के निधन पर सूत्रों से खबर- सुबह 3 से 5 बजे के हुई मौत। शरीर पर चोट के निशान नहीं।
May 13, 2026 | 01:09 PM IST

केशव प्रसाद मौर्य ने बताया दुखदायी घटना

May 13, 2026 | 01:06 PM IST

BJP सांसद रवि किशन ने जताया दुख

May 13, 2026 | 12:31 PM IST

सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने प्रतीक यादव की मौत पर सवाल उठाए

समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने प्रतीक यादव की मौत पर सवाल उठाए हैं। मेहरोत्रा ने कहा कि यह सामान्य नहीं बल्कि संदिग्ध मौत है। उन्होंने कहा कि अस्पताल लाए जाने से पहले प्रतीक की मौत हो गई थी। मौत के पीछे उन्होंने जहर देने की आशंका जाहिर की। मेहरोत्रा ने कहा कि उनके निधन से पार्टी दुखी है।
May 13, 2026 | 12:12 PM IST

बेहद खुशमिजाज इंसान थे प्रतीक, रोजाना 2 घंटे जाते थे जिम

प्रतीक यादव के साथ जिम करने वाले लोगों का कहना है कि वह बेहद खुशमिजाज इंसान थे। सबका सम्मान करते थे, हर रोज लगभग दो घंटे जिम उनकी आदत के शामिल था। हालांकि इन दिनों जिम बंद था। अपनी मां के देहांत के बाद उन पर असर पड़ा था। मां की मौत के बाद से थोड़ा परेशान रहा करते थे। हालांकि वो किसी बीमारी से जूझ रहे हैं यह उन्होंने कभी जाहिर नहीं होने दिया।
May 13, 2026 | 12:08 PM IST

प्रतीक के शव का पोस्टमार्टम हुआ

सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक प्रतीक के शव का पोस्टमार्टम हुआ। KGMU के दो डॉक्टर और सीएमओ के यहां से 4 डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम टीम में शामिल थी। विसरा सुरक्षित किया गया है। अपर्णा यादव के आने पर 1.30 बजे प्रतीक का शव विक्रमादित्य मार्ग ले जाया जाएगा।
May 13, 2026 | 10:25 AM IST

अखिलेश ने प्रतीक यादव पर क्या-क्या कहा

May 13, 2026 | 10:07 AM IST

लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज

लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट की डॉक्टर रचिता शर्मा ने कहा कि प्रतीक यादव का ट्रीटमेंट चल रहा था, प्रतीक कई बार 24-24 घंटे के लिए मेदांता में एडमिट हुए थे। रचिता और ICU की टीम उनका इलाज कर रही थी। सूत्रों की माने तो पल्मोनरी एम्बोलिस (Pulmonary embolis) की शिकायत की आशंका है। प्रतीक यादव को कुछ दिनों पहले गंभीर हालत में लखनऊ के मेदांता में एडमिट कराया गया था। वो पल्मोनरी एम्बोलिज्म की चपेट में थे। फेफड़ों की इस गंभीर बीमारी को जानलेवा माना जाता है। इसमें खून का थक्का फेफड़ों की नसों में फंसकर ब्लड सर्कुलेशन को अचानक रोक देता है। इसके मुख्य लक्षणों में अचानक सांस फूलना, सीने में तेज दर्द, खांसी, और ऑक्सीजन का स्तर कम होना शामिल है। पर इलाज पूरा होने से पहले ही वो ICU से घर चले गए थे।
May 13, 2026 | 09:52 AM IST

सिविल अस्पताल पहुंचे अखिलेश यादव

May 13, 2026 | 09:51 AM IST

अखिलेश यादव ने कहा, 2 महीने पहले मुलाकात हुई थी

अखिलेश यादव ने कहा, प्रतीक बहुत अच्छा लड़का था। 2 महीने पहले उनसे मुलाकात की थी और मैंने कहा था कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखिए। अपना कारोबार आगे बढ़ाया। कई बार कारोबार में नुकसान होने पर लोग दुखी हो जाते हैं।
May 13, 2026 | 10:11 AM IST

लखनऊ: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान, भाजपा नेता अपर्णा यादव के घर पहुंचीं, जिनके पति और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है। उन्होंने कहा, "यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है... उनकी आत्मा को शांति मिले। ईश्वर परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।"

May 13, 2026 | 09:28 AM IST

अखिलेश यादव ने पुरानी फोटो शेयर करके प्रतीक को किया याद

May 13, 2026 | 09:26 AM IST

सीएम योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने एक्स पर लिखा- 'पद्म विभूषण', स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति श्री प्रतीक यादव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति!
May 13, 2026 | 09:25 AM IST

सीएम योगी ने जताया दुख, अखिलेश पहुंचे अस्पताल

सीएम योगी ने उनके निधन पर शोक जताया, वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने आज के कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। अखिलेश यादव केजीएमयू अस्तपाल भी पहुंचे हैं जहां प्रतीक का पोस्टमार्टम हो रहा है।
May 13, 2026 | 09:17 AM IST

हाई एंड जिम बिजनेस शुरू किया था

प्रतीक का रियल एस्टेट और फिटनेस का बिजनेस था। प्रतीक ने लखनऊ में आयरन कोर फिट (Iron Core Fit) नाम से हाई एंड जिम बिजनेस शुरू किया था। इसकी शुरुआत साल 2015 में हुई थी और अभी तक कई ब्रांच खुल चुकी हैं। यह प्रीमियम क्‍लाइंट्स के लिए है।
May 13, 2026 | 09:16 AM IST

अखिलेश यादव के छोटे सौतेले भाई थे प्रतीक

प्रतीक यादव, अखिलेश यादव के छोटे सौतेले भाई थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, प्रतीक को लखनऊ के सिविल अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। उनकी मृत्यु का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। इस खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपने परिवार के रसूख के कारण प्रतीक काफी जाने-पहचाने चेहरे थे।
May 13, 2026 | 09:15 AM IST

प्रतीक यादव का निधन

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है। उनकी उम्र महज 38 साल थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने लखनऊ के अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह फिटनेस और रियल एस्टेट बिजनेस से जुड़े हुए थे और सक्रिय राजनीति से दूर रहते थे। बताया गया कि प्रतीक यादव की उम्र मात्र 38 वर्ष थी।