अखिलेश यादव के भाई और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन, मुलायम सिंह के परिवार में शोक की लहर

Prateek Yadav Passed Away: अपर्णा बिष्ट यादव के पति और मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है। प्रतीक यादव, अखिलेश यादव के छोटे सौतेले भाई थे।

Prateek Yadav Death: भाजपा नेत्री अपर्णा बिष्ट यादव के पति और मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने लखनऊ के अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह फिटनेस और रियल एस्टेट बिजनेस से जुड़े हुए थे और सक्रिय राजनीति से दूर रहते थे। बताया गया कि प्रतीक यादव की उम्र मात्र 38 वर्ष थी।

अखिलेश यादव के भाई और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन, मुलायम सिंह यादव परिवार में शोक की लहर

अखिलेश यादव के भाई और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन, मुलायम सिंह यादव परिवार में शोक की लहर

प्रतीक यादव, अखिलेश यादव के छोटे सौतेले भाई थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, प्रतीक को लखनऊ के सिविल अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। उनकी मृत्यु का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। इस खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपने परिवार के रसूख के कारण प्रतीक काफी जाने-पहचाने चेहरे थे।

End of Feed