राहुल गांधी के अध्यादेश फाड़े जाने की खबर से गुस्से में थे प्रणब मुखर्जी, पूर्व राष्ट्रपति की बेटी ने किया खुलासा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 12, 2023, 08:37 AM IST

Pranab Mukherjee: अप्रैल 2013 केंद्र में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार ने एक अध्यादेश पेश किया था जिसमें दोषी सांसदों और विधायकों को अयोग्य ठहराने वाले नियम को पलटने का प्रावधान था।

Pranab Mukherjee: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपने पिता के अनुभवों को लेकर अपनी किताब में कई खुलासे किए हैं। इन्हीं में से एक वाकया कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सजायाफ्ता सांसदों-विधायकों को चुनाव लड़ने से जुड़ा अध्यादेश फाड़े जाने का है। शर्मिष्ठा ने कहा कि प्रणब मुखर्जी भी प्रस्तावित अध्यादेश का विरोध कर रहे थे, जिसकी कॉपी राहुल गांधी ने सितंबर 2013 में एक संवाददाता सम्मेलन में फाड़ दी थी, लेकिन उन्हें (प्रणब) लगता था कि इस पर संसद में चर्चा की जानी चाहिए। शर्मिष्ठा मुखर्जी ने सोमवार को अपनी पुस्तक "प्रणब माई फादर: ए डॉटर रिमेम्बर्स" के लॉन्च पर कहा कि मैंने ही उन्हें अध्यादेश फाड़ने के बारे में खबर दी थी। वह (प्रणब मुखर्जी) बहुत गुस्से में थे।

Pranab Mukherjee And Rahul Gandhi

प्रणब मुखर्जी की यादें

राहुल की थी अपरिपक्वता

शर्मिष्ठा ने कार्यक्रम में कहा, कोई भी इस बात से सहमत होगा कि राहुल गांधी द्वारा अध्यादेश को खारिज करना बेहद अहंकारी और राजनीतिक रूप से अपरिपक्वता थी। मेरे पिता भी अध्यादेश के खिलाफ थे, लेकिन उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ऐसा करने वाले कौन होते हैं? वह कैबिनेट का हिस्सा भी नहीं थे।

End of Feed