सेक्स वीडियो कांड में देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन लेने को मजबूर हुई JDS, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ

एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार को कहा कि जद (एस) ने उनके भतीजे प्रज्वल रेवन्ना को निलंबित करने का फैसला किया है। प्रज्वल लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हासन से जद (एस)-भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार हैं।

Prajwal Revanna Sex Scandal: विपक्ष के बढ़ते हमले के बीच कर्नाटक के हासन से जनता दल (सेक्युलर) के मौजूदा सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज होने के बाद मुश्किलें बढ़ गई हैं। मामला दर्ज होने के दो दिन बाद प्रज्वल को आज पार्टी से निलंबित किए जाने की संभावना है। प्रज्वल रेवन्ना के चाचा और जद (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि पार्टी ने यौन शोषण के आरोपों पर उन्हें निलंबित करने का फैसला किया है। इस मामले पर अंतिम फैसला मंगलवार, 30 अप्रैल को कोर कमेटी की बैठक के बाद लिया जाएगा।

Prajwal Revanna

प्रज्वल रेवन्ना पर होगी कार्रवाई

जेडीएस ने बुलाई कोर समिति की बैठक

प्रज्वल रेवन्ना और उनके पिता विधायक एचडी रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों पर राजनीतिक हलचल के बीच जद (एस) ने मंगलवार को हुबली में कोर समिति की बैठक बुलाई है। इसमें उन्हें निलंबित करने या निष्कासित किया जा सकता है। कर्नाटक पुलिस ने उनके घर में काम करने वाली एक महिला की शिकायत के आधार पर रविवार को प्रज्वल रेवन्ना और एचडी रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज किया है।

End of Feed