Pragyan Bharti Scheme: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने 35770 मेधावी छात्रों को बांटे स्कूटर और किए ये वादे

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 1, 2023, 09:57 AM IST

Pragyan Bharti Scheme: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उच्च माध्यमिक परीक्षाओं अच्छे अंक लाने वाले 35770 छात्रों के स्कूटर बांटे। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा के लिए और भी रियायत देंगे।

Pragyan Bharti Scheme: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उच्च माध्यमिक परीक्षाओं में क्रमशः 60 और 75 प्रतिशत अंक लाने वाले लड़कियों और लड़कों को प्रज्ञान भारती योजना (Pragyan Bharati scheme) के तहत औपचारिक रूप से स्कूटर प्रदान किए। यह कार्यक्रम गुवाहाटी में गुरुवार को खानापारा में पशु चिकित्सा कॉलेज मैदान में आयोजित किया गया था। महान साहित्यकार और भाषाविद् बनिकांता काकती की स्मृति में स्थापित यह पुरस्कार अपने छठे वर्ष में प्रवेश कर गया है। इस मौके पर 2023 में इस योजना के तहत 35770 छात्रों को स्कूटर दिए गए थे। इस मौके पर सीएम सरमा ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना सरकार की प्रतिबद्धताओं में से एक रहा है।

Pragyan Bharti Scheme, Himanta Biswa Sarma

असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने मेधावी छात्रों को स्कूटर बांंटे

इसलिए असम सरकार ने छात्रों को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए निर्बाध सुविधाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए 2023 में उच्चतर माध्यमिक परीक्षाओं में क्रमशः 60 और 75 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले मेधावी छात्रों को स्कूटर सौंपने की प्रक्रिया शुरू की। सीएम ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि छात्रों के अच्छे शैक्षणिक प्रदर्शन के सम्मान में दी गई स्कूटी उन्हें भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।

End of Feed