मैं ब्रह्मा, विष्णु, महेश को ईश्वर नहीं मानता- केजरीवाल के खिलाफ गुजरात में पोस्टरों की बाढ़

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 09:48 PM IST

बीजेपी ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने उस कार्यक्रम में भाग लिया था, जहां पर लोगों को हिंदू देवी-देवताओं की पूजा नहीं करने का संकल्प दिलाया जा रहा था। इसका एक वीडियो भी सामने आया था। इस मामले को लेकर आप लोगों के निशाने पर है।

गुजरात चुनाव की तैयारियों में जुटी आप के खिलाफ गुजरात में कई जगहों पर पोस्टर लगे दिखाई दिए हैं। इन पोस्टरों पर केजरीवाल को मुस्लिम के भेष में दिखाया गया है। ऐसा लग रहा है कि ये पोस्टर आप के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के उस वीडियो को लेकर लगाए गए हैं, जिसमें वो एक ऐसे कार्यक्रम में दिख रहे हैं, जहां लोगों को हिंदू देवी देवता की पूजा न करने की शपथ दिलाई जा रही है।

gujarat aap poster kejriwal

गुजरात में लगे केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर

ये पोस्टर गुजरात के राजकोट में लगे दिखे हैं। बैनर में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की मुस्लिम टोपी पहने फोटो छपी है। पोस्टर में लिखा है-"मैं ब्रह्मा, विष्णु, महेश, राम, कृष्ण को भगवान नहीं मानता हूं।"

End of Feed