Poonch Terror Attack: बख्तरबंद गाड़ियों को भेदने के लिए आतंकवादियों ने किया था स्टील की गोलियां को इस्तेमाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 23, 2023, 08:48 PM IST

Poonch Terror Attack: पुंछ जिले के भाटा धुरियान के घने जंगल क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर इफ्तार के लिए खाने का सामान पास के एक गांव में ले जा रहे सेना के अकेले ट्रक पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था, जिसमें पांच जवान शहीद हो गए और एक घायल हो गया था।

Poonch Terror Attack: पुंछ आतंकी हमले में आतंकियों ने सेना की गाड़ियों को भेदने के लिए स्टील की गोलियों का इस्तेमाल किया था। साथ ही हमले के बाद सेना के जवानों के हथियार भी आतंकी लेकर भाग गए थे।

poonch terror attack, jammu kashmir news

पुंछ में आतंकवादी हमला: आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान जारी

स्नाइपर भी था मौजूद

आतंकियों का पता लगाने के लिए जारी अभियान के बीच अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि माना जा रहा है कि एक स्नाइपर ने ट्रक को आगे से निशाना बनाया। इसके बाद अन्य आतंकवादियों ने ट्रक पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि माना जा रहा है कि एक हमलावर ने ट्रक को आगे से निशाना बनाया, जबकि दूसरी ओर से अन्य आतंकियों ने गोलियां चलाई और ग्रेनेड फेंके।

End of Feed