Poonch Attack: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने वायुसेना के काफिले पर हमले को बताया 'स्टंट'

पंजाब के जालंधर में एक सवाल का जवाब देते हुये पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'जब भी चुनाव नजदीक आते हैं, भाजपा को जिताने के लिए ऐसे स्टंट किए जाते हैं। इसमें कोई सच्चाई नहीं है ।'

कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने पुंछ आतंकी हमले को लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए किया गया 'स्टंट' करार दिया। इस हमले में भारतीय वायुसेना के एक जवान की मौत हो गयी थी और चार अन्य घायल हो गए।पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार की टिप्पणी से विवाद पैदा हो गया और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेतृत्व से इस बयान से सैनिकों का अपमान करने के लिए देशवासियों से माफी मांगने को कहा।

Charanjit Channi

कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने चन्नी के बयान को भयावह और सैनिकों के प्रति अपमानजनक बताया ।जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारतीय वायु सेना के काफिले पर हुये हमले संबंधी एक सवाल का जवाब देते हुए चन्नी ने कहा, 'ये स्टंटबाज़ी हो रही है, हमले नहीं हो रहे हैं।'

End of Feed