जीतन राम मांझी के बेटे के इस्तीफे पर सियासत तेज, सत्ता पक्ष और विपक्ष में वार-पलटवार, बहुत जल्द टूटेगा महागठबंधन?

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 13, 2023, 09:48 PM IST

Bihar Politics: बिहार से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे और नीतीश सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने इस्तीफे से बिहार राजनीति में सियासत तेज हो गई है। जदयू -राजद ने कहा कि उन्होंने निजी कारण बताकर इस्तीफा दिया। बीजेपी ने कहा कि नीतीश कुमार दलित विरोधी हैं और महागठबंधन हमेशा दलित का अपमान करते रहा है। महागठबंधन जल्द टूट जाएगा।

Bihar Politics: बिहार से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे और नीतीश सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने अपनी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में विलय के लिए दबाव बनाए जाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को अचानक नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद बीजेपी के नेताओं ने महागठबंधन सरकार पर निशाना साधा। उसके बाद सत्ता पक्ष ने भी विपक्ष पर पलटवार किया। हम नेता सुमन के पास अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग था। सुमन ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को भेज दिया था और अपनी बात रखने के लिए व्यक्तिगत रूप से विजय कुमार चौधरी (जदयू के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री) से मुलाकात की थी। सुमन जहां बिहार विधान परिषद की सदस्य हैं वहीं बिहार विधानसभा में हम के मांझी समेत कुल 4 विधायक हैं।

Tejashwi Yadav, Samrat Chowdhary, Bihar politics

जीतन राम मांझी के बेटे के इस्तीफे पक्ष-विपक्ष में वार पलटलार

संतोष मांझी ने निजी कारण बताकर इस्तीफा दिया- जदयू अध्यक्ष

संतोष कुमार मांझी के इस्तीफे पर JD(U)अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि उनका त्यागपत्र मुख्यमंत्री जी ने स्वीकार कर लिया है। इसके साथ उन्होंने मुख्यमंत्री जी को लिखा है। निजी करणों से अब हम साथ चलने में असमर्थ हैं। तो हम यह मानते हैं कि उन्होंने महागठबंधन छोड़ दिया है। छोटा-छोटा दुकान चलाने से क्या फायदा, हमने विलय करने कहा तो उन्होंने नहीं किया। उन्होंने कहा कि हम आपके साथ आगे चलने में असर्थ हैं। उनकी किनके साथ क्या-क्या बातचीत हो रही थी ये वही बता सकते हैं। आरजेडी नेता और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि लगातार जीतन राम मांझी और संतोष मांझी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे बढ़ाने का काम किया चिट्ठी में साफ लिखा है कि निजी कारणों के चलते वे (संतोष मांझी) साथ नहीं चल सकते। चिट्ठी से स्पष्ट है कि वे महागठबंधन का अंग नहीं रहना चाहते हैं।

End of Feed