बंगाल में फिर भड़की हिंसा: हावड़ा में TMC का पार्टी दफ्तर पूरी तरह जलकर खाक, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

Howrah TMC Office Fire: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में नेशनल हाईवे-6 पर निबरा मोड़ के पास बुधवार शाम तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक पार्टी दफ्तर में कथित तौर पर आग लगा दी गई। इस घटना में दफ्तर पूरी तरह जलकर खाक हो गया है।

Howrah TMC Office Fire: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले से एक बड़ी और तनावपूर्ण खबर सामने आई है। यहां बुधवार शाम को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक स्थानीय पार्टी दफ्तर में कथित तौर पर आग लगा दी गई। यह घटना हावड़ा में नेशनल हाईवे-6 (NH-6) पर निबरा मोड़ के पास की है। इस आगजनी (Bengal fire) की घटना के बाद इलाके में भारी राजनीतिक तनाव फैल गया है और तृणमूल कांग्रेस ने इस घटना के लिए सीधे तौर पर बीजेपी समर्थित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है।

Howrah TMC Office Fire

बंगाल में फिर भड़की हिंसा

पूरी तरह जलकर खाक हुआ दफ्तर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुधवार की शाम अचानक निबरा मोड़ के पास स्थित तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय से आग की लपटें और धुआं उठते देखा गया। आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक लोग कुछ समझ पाते, उसने पूरे दफ्तर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े।

End of Feed