MCA चुनाव के बहाने पक रही है राजनीतिक खिचड़ी ! पवार, शिंदे- फडणवीस मुलाकात है खास

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 01:36 PM IST

सियासत में संभावनाओं के दरवाजे हमेशा खुले होते हैं। मौका कभी भी हवा के झोंके की तरह कमरे के अंदर दाखिल हो सकता है। एमसीए चुनाव से पहले शरद पवार, एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात को कुछ उसी तरीके से देखा जा रहा है।

महाराष्ट्र की राजनीति में किसी ने सोचा नहीं था कि हिंदुत्व की बात करने वाले उद्धव ठाकरे एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे। लेकिन महाविकास अघाड़ी के तौर पर सभी लोगों ने उस सरकार को देखा। महाराष्ट्र में अब वो सत्ता से बाहर हो चुके हैं। उद्धव के विश्वस्त रहे एकनाथ शिंदे सीएम हैं और बीजेपी सहयोगी की भूमिका में है। इन सबके बीच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव से पहले वानखेड़े स्टेडियम के गारवारे हॉल में तीन दिग्गजों शरद पवार, एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने डिनर किया और करीब करीब इस बात पर सहमति बन चुकी है कि देवेंद्र फडणवीस के करीबी अमोल काले को कमान मिल जाएगी। इन सबके बीच सियासी हल्के में शरद पवार और देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात को अलग नजरिए से देखा जा रहा है जिसमें क्रिकेट का बल्ला कॉमन कड़ी है।

sharad pawar_eknath shinde_devendra fadnavis

एमसीए चुनाव से पहले खास मुलाकात

एमसीए चुनाव से पहले खास डिनर

End of Feed