विपक्ष को पसंद नहीं आया बजट, रमेश बोले-यह पूरी तरह फीका, शॉट गन ने कहा-कोई नंबर नहीं दूंगा

कांग्रेस नेता रमेश ने कहा कि 'दस्तावेजों का विस्तार से अध्ययन किया जाना अभी बाकी है लेकिन 90 मिनट बाद ही यह स्पष्ट हो गया है कि बजट 2026/27 के बारे में जो भारी माहौल बनाया गया था, उसके मुकाबले यह कहीं कमतर रहा है। यह पूरी तरह फीका साबित हुआ। भाषण भी पारदर्शी नहीं था।

Union Budget 2026 : यूनियन बजट 2026 पर विपक्षी दलों ने प्रतिक्रिया दी है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बजट कैसा है, यह उन्हें समझ में नहीं आया। अभिनेता ने कहा कि वह इस बजट को कोई नंबर नहीं देना चाहेंगे। वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि बजट 2026/27 के बारे में जो भारी माहौल बनाया गया था, उसके मुकाबले यह कहीं कमतर रहा है। यह पूरी तरह फीका साबित हुआ। बजट आवंटन को लेकर कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को आम बजट 2026 पेश किया। इस बजट में कई क्षेत्रों के लिए बड़ी घोषणाएं की गई हैं। इनमें देश में सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा भी शामिल है।

Union Budget 2026

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट 2026।

यह पूरी तरह फीका साबित हुआ-रमेश

कांग्रेस नेता रमेश ने कहा कि 'दस्तावेजों का विस्तार से अध्ययन किया जाना अभी बाकी है लेकिन 90 मिनट बाद ही यह स्पष्ट हो गया है कि बजट 2026/27 के बारे में जो भारी माहौल बनाया गया था, उसके मुकाबले यह कहीं कमतर रहा है। यह पूरी तरह फीका साबित हुआ। भाषण भी पारदर्शी नहीं था, क्योंकि इसमें प्रमुख कार्यक्रमों और योजनाओं के लिए बजट आवंटन को लेकर कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।'

End of Feed