'कांग्रेस के भीतर सब कुछ ठीक नहीं...', बिहार की बात कर भाजपा नेता ने कर्नाटक का बताया हाल; कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Karnataka Politics: भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में पहले से चल रहे कई राजनीतिक घटनाक्रमों के बिहार विधानसभा चुनाव के बाद तार्किक निष्कर्ष पर पहुंचने की उम्मीद है। यह पूछे जाने पर कि क्या नवंबर में राजनीतिक घटनाक्रम में तेजी आने के संकेत हैं उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल के लोग खुद ही संकेत दे रहे हैं। हम तो छह महीने से यही कह रहे हैं।

Karnataka Politics: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में पहले से चल रहे कई राजनीतिक घटनाक्रमों के बिहार विधानसभा चुनाव के बाद तार्किक निष्कर्ष पर पहुंचने की उम्मीद है। विजयेंद्र ने सत्तारूढ़ कांग्रेस के भीतर इस वर्ष के अंत में मुख्यमंत्री पद पर संभावित बदलाव के बारे में उठ रही आवाजों का हवाला देते हुए यह बात कही।

BY Vijayendra

भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र (फोटो साभार: @BYVijayendra)

उन्होंने कहा कि हालिया घटनाक्रम से संकेत मिलता है कि सत्तारूढ़ कांग्रेस के भीतर "सब कुछ ठीक नहीं है" और पार्टी के सदस्य स्वयं नवंबर में राजनीतिक बदलावों को गति मिलने का संकेत दे रहे हैं। नवंबर में कांग्रेस सरकार के पांच साल में से ढाई साल का कार्यकाल पूरा होने पर राज्य में नेतृत्व परिवर्तन और मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज हो गयी हैं। कुछ लोग इसे "नवंबर क्रांति" का नाम दे रहे हैं।

End of Feed