अजित पवार की पार्टी में कलह, महाराष्ट्र में खुलकर सामने आने लगे गठबंधन के मतभेद; जानें सारा माजरा

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापटक के बीच गठबंधन सरकार में मतभेद अब खुलकर सामने आने लगे हैं। अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को रिक्त राज्यसभा सीट के लिए मनोनीत किए जाने पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में असंतोष की खबरें सामने आई हैं। तो क्या अब सूबे में खेला होने वाला है।

Internal War in Ajit Pawar's NCP: महाराष्ट्र की सियासत में सत्ताधारी गठबंधन NDA की कलह खुलकर सामने आने लगी है। अजित पवार की एनसीपी और भाजपा के बीच रिश्तों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार और राज्यसभा नामांकन जैसे अनसुलझे मुद्दों को लेकर खुली चेतावनियों के बीच सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में तनाव बढ़ रहा है।

Maharashtra Alliance Conflict

महाराष्ट्र की सियासत में उठापटक तेज।

सुनेत्रा पवार को लेकर एनसीपी में हो सकती है टूट

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को रिक्त राज्यसभा सीट के लिए मनोनीत किए जाने पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में असंतोष की खबरें सामने आई हैं। इस कदम से राकांपा में असंतोष भड़क गया है। विशेष रूप से वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने नाराजगी व्यक्त की है, जो राज्यसभा सदस्य बनना चाहते थे।

End of Feed