Atiq Ahmed Latest Updates: उमेश पाल हत्याकांड में साजिश रचने के नामजद अभियुक्त अतीक अहमद को प्रयागराज कोर्ट में पेश करने के लिए यूपी पुलिस की टीम माफिया को प्रयागराज लेकर आ रही है, वहीं रास्ते में राजस्थान के डूंगरपुर में अतीक की प्रिजन वैन में खराबी (prison van breakdown) की खबर सामने आई है।
अतीक अहमद को प्रयागराज ला रही प्रिजन वैन में गड़बड़ी की खबर सामने आई है
मीडिया रिपोर्टों के मुताबकि बताया जा रहा है कि जिस वैन में अतीक को लाया जा रहा है उसमें कुछ खराबी आई है जिसके चलते उसे रोका गया है और माफिया को उतारा गया है। गौर हो कि जेल के बाहर अतीक ने मीडिया से कहा, 'मेरी तबीयत ठीक नहीं है, मुझे मारने के लिए ले जा रहे हैं।'
#EXCLUSIVE: अबकी बार पक्का..योगी देंगे जोर का झटका!@rrakesh_pandey के साथ देखिए, डॉन डर गया..समझो 'मर' गया!… t.co/riLEYaHTMo
— ANI (@ANI) Apr 11, 2023
26 मार्च को भी यूपी पुलिस अतीक को प्रयागराज लाई थी
इससे पहले भी यूपी पुलिस अतीक को प्रयागराज लाई थी जहां उमेश पाल अपहरण केस में अतीक की कोर्ट में पेशी हुई थी इसमें उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी फिरअतीक को वापस साबरमती जेल लाया गया था।
अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी ने डाली सरेंडर की अर्जी
वहीं बताया जा रहा है कि माफिया अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी और भांजी उंजिला ने कोर्ट में सरेंडर की अर्जी डाली है, आयशा ने सीजेएम कोर्ट में वकील के जरिए सरेंडर अर्जी दी है, वहीं बताते हैं कि आयशा नूरी की अर्जी पर सीजेएम कोर्ट 13 अप्रैल को अर्जी पर सुनवाई करेगा।
अतीक को लाने वाली प्रिजन वैन बायोमीट्रिक लॉक से लैस
बताते हैं कि इस बार अतीक अहमद की प्रिजन वैन में सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम हैं वैन में बायोमीट्रिक लॉक है और पुलिसकर्मी बॉडीवार्न कैमरों से लैस हैं ताकि अतीक की हर गतिविधि कैमरे में रिकॉर्ड होती रहे। गौर हो कि अतीक को प्रयागराज लाकर उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस कस्टडी रिमांड की अर्जी देगी इसके बाद अतीक से उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े राज कई राज निकलवाने की कवायद करे
