लुधियाना में शिवसेना नेता संदीप थापर गोरा पर हुए जानलेवा हमले में पुलिस ने फतेहगढ़ साहिब से 2 लोगों को किया गिरफ्तार

Ludhiana: पंजाब के लुधियाना में शिवसेना नेता संदीप थापर पर जानलेवा हमला किया गया है। निहंग के वेश में आए चार युवकों ने उन पर हमला किया था। इस मामले में अब पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

Ludhiana Crime news: पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को दिन-दहाड़े तीन अज्ञात हमलावरों ने शिवसेना (पंजाब) के एक नेता पर तलवारों से हमला कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हमले में नेता गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के कुछ घंटों बाद ही फतेहगढ़ साहिब जिले से दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि घटना के समय संदीप थापर के साथ मौजूद उनके सुरक्षाकर्मी को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया।

Ludhiana Crime News

शिवसेना नेता संदीप थापर गोरा पर हुए जानलेवा हमले में पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

विपक्षी दलों ने कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर निशाना साधा और नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग की। पुलिस ने बताया कि संदीप थापर (58) पर हमला उस समय किया गया, जब वह संवेदना ट्रस्ट के संस्थापक-अध्यक्ष रविंदर अरोड़ा की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल होने के बाद सिविल अस्पताल के निकट स्थित ट्रस्ट के कार्यालय से बाहर निकल रहे थे। संवेदना ट्रस्ट मरीजों को निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा और शव वाहन उपलब्ध कराता है।

End of Feed