मणिपुर में जारी हिंसा और तनाव के बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, कहा जा रहा है कि 4 मई का एक वीडियो अब सामने आया है इस वीडियो के मुताबिक एक समुदाय की दो महिलाओं को दूसरे पक्ष के कुछ लोग निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमा रहे हैं और उनके साथ बदसलूकी कर रहे हैं वहीं महिलाएं दया की भीख मांग रही हैं।
कवि कुमार विश्वास ने मणिपुर सीएम पर तंज कसा है
वहीं मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न कर सड़क पर घुमाए जाने का वीडियो सामने आने के बाद कवि कुमार विश्वास ने मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे की मांग की है।
कवि कुमार विश्वास ने एक शेर ट्वीट किया, "कुर्सी है तुम्हारा यह जनाज़ा तो नहीं है...कुछ कर नहीं सकते...तो उतर क्यों नहीं जाते?"
इससे पहले उन्होंने लिखा था, "मन रो रहा है।"
गृह मंत्री अमित शाह ने घटना को लेकर सीएम से बात की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना को लेकर सीएम से बात की वहीं मणिपुर सीएम ने महिलाओं के नग्न वीडियो की घटना पर कड़ा रुख अपना लिया है। उन्होंने सभी अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।
महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनकी परेड कराने का वीडियो
गौर हो कि हिंसाग्रस्त राज्य मणिपुर में हाल ही में महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनकी परेड कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के मुताबिक उन महिलाओं को निर्वस्त्र कर पुरुषों की भीड़ उनको कहीं लेकर जाती हुई दिख रही है, इस भीड़ में उनको ले जा रहे कई लोग महिलाओं ते प्राइवेट पार्ट को छू रहे हैं, इसके बाद लोगों का गुस्सा फटा है और राज्य सरकार की घोर निंदा की जा रही है।
