भारत लौटने पर PM मोदी का होगा भव्य स्वागत, एयरपोर्ट पर मौजदू रहेंगे दिल्ली BJP के सभी सांसद

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 25, 2023, 08:30 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत लौटने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। बता दें रात साढ़े 12 बजे पीएम मोदी दिल्ली पहुंचेंगे। इस दौरान दिल्ली के सभी सांसद एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे। साथ ही बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिन की राजकीय अमेरिकी यात्रा और दो दिन के मिस्र के राजकीय दौरे से आज रात साढ़े 12 बजे भारत लौट रहे हैं। उनके भारत लौटने पर दिल्ली एयरपोर्ट में पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया जाएगा। ग्रैंड वेलकम की तैयारी हो रही है। दिल्ली एयरपोर्ट पर दिल्ली के सभी सांसद मौजूद रहेंगे। साथ में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा में मौजूद रहेंगे।

भारत के लिए पीएम मोदी रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्र की अपनी पहली यात्रा समाप्त करने के बाद रविवार को भारत के लिए रवाना हो गए, जहां उन्हें अरब देश के सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' से सम्मानित किया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के निमंत्रण पर अमेरिका की राजकीय यात्रा के समापन के बाद शनिवार को यहां पहुंचे मोदी का हवाई अड्डे पर मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली ने स्वागत किया। मोदी ने ट्वीट किया कि मिस्र की मेरी यात्रा ऐतिहासिक रही। इससे भारत-मिस्र संबंधों में नयी ऊर्जा आएगी और हमारे देशों के लोगों को फायदा होगा। मैं राष्ट्रपति अल-सीसी, सरकार और मिस्र के लोगों को उनके स्नेह के लिए धन्यवाद देता हूं।

End of Feed