बिहार में आज लोकतंत्र के उत्सव का पहला चरण...पीएम मोदी ने बिहारवासियों से पूरे उत्साह से मतदान करने को कहा

पीएम मोदी का युवाओं से आग्रह पहले मतदान फिर जलपान। पीएम मोदी ने लिखा कि बिहार में पहले चरण के चुनाव हैं। ऐसे में इस मौके पर मैं पहली बार वोट डालने जा रहे राज्य के अपने सभी युवा साथियों को उनकी तरफ से विशेष बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान!

Bihar Assembly Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के मतदाताओं से विधानसभा चुनाव के पहले चरण में पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा, 'बिहार में आज लोकतंत्र के उत्सव का पहला चरण है। विधानसभा चुनावों में इस दौर के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ मतदान करें।'

modi (18)

पीएम मोदी ने बिहारवासियों से पूरे उत्साह से मतदान करने को कहा (ANI)

'पहले मतदान, फिर जलपान'

पीएम मोदी ने आगे लिखा, 'इस मौके पर पहली बार वोट डालने जा रहे राज्य के अपने सभी युवा साथियों को मेरी विशेष बधाई। याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान!'

End of Feed