डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी का विशेष आलेख, लिखा- 'सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का आधार हैं उनके विचार'

Dr Syama Prasad Mookerjee 125th Birth Anniversary: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक विशेष आलेख लिखकर डॉ. मुखर्जी के साहस, राष्ट्र सेवा और उनके विराट विजन को याद किया है।

PM Modi Article: आज देश अखंड भारत के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी और महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मना रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक विशेष आलेख लिखकर डॉ. मुखर्जी के साहस, राष्ट्र सेवा और उनके विराट विजन को याद किया है। पीएम मोदी ने बताया कि किस तरह डॉ. मुखर्जी का जीवन और उनके आदर्श आज भी 'विकसित भारत' के संकल्प को नई ऊर्जा दे रहे हैं।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म-जयंती पर पीएम मोदी का विशेष आलेख, लिखा- 'सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का आधार हैं उनके विचार'

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म-जयंती पर पीएम मोदी का विशेष आलेख, लिखा- 'सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का आधार हैं उनके विचार' (ANI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आलेख इस प्रकार है:

आज, 6 जुलाई का दिन राष्ट्रवाद और निस्वार्थ सेवा के आदर्शों में विश्वास रखने वाले करोड़ों देशवासियों के लिए बहुत ही विशेष है। आज हम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म-जयंती मना रहे हैं। उनका जीवन साहस और मां भारती के प्रति अटूट समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व में विद्वता, जनसेवा और उच्च नैतिक मूल्यों का अद्भुत संगम था। आधुनिक भारत के कुछ ही नेताओं में इतने सारे गुण एक साथ देखने को मिलते हैं।

End of Feed