CAA पर कांग्रेस दो साल से झूठ बोल रही है, क्या कभी पाठशाला में इनके कपड़े उतारे? बोले पीएम मोदी

टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत में पीएम मोदी ने कांग्रेस को इनहेरिटेंस टैक्स सहित देश के संसाधनों पर पहला हक मुस्लिमों को देने के मुद्दे पर भी घेरा। क्या-क्या कहा पीएम मोदी ने पढ़ें।

PM Modi Exclusive Interview: टाइम्स नाउ नवभारत से एक्सक्लूसिव बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएए, यूसीसी और वन नेशन-वन इलेक्शन पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इस कानून में कोई गलती नहीं है। टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर इन चीफ नाविका कुमार और टाइम्स नाउ नवभारत के कंसल्टिंग एडिटर सुशांत सिन्हा से खास बातचीत में पीएम मोदी ने कांग्रेस को इनहेरिटेंस टैक्स सहित देश के संसाधनों पर पहला हक मुस्लिमों को देने के मुद्दे पर भी घेरा। क्या-क्या कहा पीएम मोदी ने पढ़ें।

PM Modi on CAA

सीएए पर बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा

हम सीएए का कानून लाए। इसमें साफ-साफ लिखा हुआ है, साफ-साफ कहा गया है। न बोलने में किसी ने गलती की है, न लिखने में गलती की है, न देश के कानून में कोई गलती है। सीधा-सीधा वो कानून सिटिजनशिप देने के लिए है। उसमें कहीं पर भी सिटिजनशिप लेने का जिक्र नहीं है। दो साल हो गए, कांग्रेस पार्टी जो झूठ फैला रही है, क्या कभी आपने उसका फैक्ट चेक किया? क्या कभी पाठशाला में उनके कपड़े उतारे? क्योंकि झूठ इतना चला। आप उनके एक-एक स्टेटमेंट देख लीजिए। अब जैसे ये इनहेरिटेंस टैक्स की बात लेकर आए हैं, कोई मुझे बताइए, दुनिया के किसी भी विकसित देश में इस प्रकार का प्रयोग हुआ है क्या? आप साम्यवादी विचारधारा की बात छोड़ दीजिए, इनके घोषणापत्र में और उनके भाषणों में जो बातें हैं, आपको एक साथ मिलाकर एक कैनवास पर रखनी पड़ेगी। ये लगातार बोल रहे हैं और सब बोल रहे हैं।

End of Feed