प्रधानमंत्री मोदी ने की 'दोस्त' डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू से बात, गाजा शांति योजना की सफलता पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। पीएम मोदी ने इन नेताओं से क्या-क्या कहा, जानिए।

PM Modi Speaks With Trump: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की है और ऐतिहासिक गाजा शांति योजना की सफलता पर उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री ने बताया कि उन्होंने अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता में हुई अच्छी प्रगति की समीक्षा की और आने वाले हफ्तों में उनके साथ निकट संपर्क में रहने पर सहमति जताई।

Trump modi

पीएम मोदी ने की ट्रंप से फोन पर बात (PTI)

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, अपने मित्र राष्ट्रपति ट्रंप से बात की और ऐतिहासिक गाजा शांति योजना की सफलता पर उन्हें बधाई दी। व्यापार वार्ता में हुई अच्छी प्रगति की भी समीक्षा की। आने वाले हफ्तों में निकट संपर्क में रहने पर सहमति बनी।

End of Feed