स्मित मच्छार के परिवार से PM मोदी ने की बात, बोले-दुनिया भर में हो रही भारतीय पायलट के बहादुरी की चर्चा, हमें गर्व है

Flydubai Mid Air Attack Captain Smit Machchhar: दुबई-तेल अवीव उड़ान में कॉकपिट के भीतर हमले के बावजूद 180 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार के साहस की पीएम मोदी ने तारीफ की है।

PM Modi praises Captain Smit Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फ्लाईदुबई प्लेन को एक बड़े हादसे से बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की पत्नी और माता-पिता से फोन पर बात की। इस बातचीत में पीएम ने स्मित की बहादुरी एवं साहस की तारीफ की। सूत्रों का कहना है कि बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय मिशन मच्छार को हर संभव मदद पहुंचा रहा है।

'कैप्टन स्मित मच्छार एक हीरो हैं'...कॉकपिट में हमला के बाद भी नहीं गिरने दिया प्लेन, PM मोदी बोले- भारत को गर्व है

'कैप्टन स्मित मच्छार एक हीरो हैं'...कॉकपिट में हमला के बाद भी नहीं गिरने दिया प्लेन, PM मोदी बोले- भारत को गर्व है

बुधवार को फ्लाईदुबई विमान FZ1073 ने दुबई से तेल अवीव के लिए उड़ान भरी लेकिन रास्ते में विमान के को-पायलट ने स्मित पर कथित रूप से चाकू से हमला कर दिया। रिपोर्टों में विमान में सवार यात्रियों के हवाले से कहा गया है कि को-पायलट ने विमान को क्रैश कराने की कोशिश की लेकिन जख्मी होने के बावजूद भारतीय पायलट ने उसके इस प्रयास को विफल करते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया और यात्रियों एवं क्रू मेबर्स को मदद के लिए आवाज दी। फिर यात्रियों एवं क्रू मेंबर्स ने को-पायलट पर काबू पाया।

End of Feed