PM Narendra Modi Family Detail: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन शुक्रवार तड़के हुआ। 100 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया से विदा ली। पीएम मोदी की मां हीराबेन को बीते दो दिनों से अहमदाबाद के यूएन मेहता हृदय रोग संस्थान में भर्ती करवाया गया था। हीराबेन अपने पीछे नाती-पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके पांच बेटे और एक बेटी है। सभी गुजरात में ही कामकाज करते हैं। आइये जानते हैं कि कितनी बड़ी है पीएम नरेंद्र मोदी की फैमिली।
Hiraba Family Tree: पांच भाई हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी के सबसे बड़े भाई का नाम सोमभाई मोदी है। उनके दूसरे बड़े भाई का नाम अमृतभाई मोदी है। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी आते हैं और उनसे छोटे दो भाई हैं- प्रह्लाद मोदी और पंकज मोदी। सोमभाई स्वास्थ्य विभाग में काम करते थे और रिटायर हो चुके हैं। अमृतभाई लेथ मशीन ऑपरेटर थे और साल 2005 में वो रिटायर हो चुके हैं।अमृतभाई मोदी का पूरा परिवार घाटलोदिया इलाके में चार कमरों के मकान में रहता है। यहां उनकी पत्नी का नाम चंद्रकांत बेन, बेटा संजय, उसकी पत्नी और दो बच्चे रहते हैं।
