वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन क्लास; देश में ही मनाएं छुट्टियां ... PM मोदी ने फिर की 1 साल तक सोना न खरीदने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में सरदारधाम छात्रावास का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मेट्रो और कार पूलिंग अपनाने, विदेशी उत्पादों का कम उपयोग करने और “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा देने की अपील की।

गुजरात के वडोदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सरदारधाम छात्रावास का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए देश की मौजूदा परिस्थितियों, अर्थव्यवस्था, शिक्षा और 'वोकल फॉर लोकल' जैसे मुद्दों पर विस्तार से फिर बात की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और प्रधानमंत्री ने सरदारधाम परिसर की कई सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। सरदारधाम परियोजना के तहत 1000 लड़कों और 1000 लड़कियों के लिए छात्रावास बनाए गए हैं। यहां छात्रों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

PM Narendra Modi Vadodara visit

वडोदरा में पीएम मोदी ने किया सरदारधाम हॉस्टल का उद्घाटन, देशवासियों से की बड़ी अपील

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनाव नतीजों का पीएम ने किया जिक्र

परिसर में केंद्रीय भोजन कक्ष, पुस्तकालय, सभागार और ई-लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं भी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने उद्घाटन के बाद स्वागत कक्ष, डाइनिंग एरिया, नागरिक सुविधाओं और ई-लाइब्रेरी का दौरा किया। उन्होंने इस परियोजना को शिक्षा और समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनाव नतीजों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन चुनाव परिणामों ने पूरे देश में उत्साह का माहौल बना दिया है। साथ ही उन्होंने गुजरात निकाय और पंचायत चुनावों में मिली सफलता के लिए भी लोगों को बधाई दी। पीएम ने कहा कि गुजरात के लोगों ने हमेशा राजनीतिक स्थिरता को महत्व दिया है और यही राज्य की प्रगति का बड़ा कारण है।

End of Feed