51 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, PM मोदी ने दिया जॉइनिंग लेटर; जानें रोजगार मेले की खास बातें

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 28, 2023, 11:35 AM IST

PM Modi In 8th Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मेले के तहत जॉइनिंग लेटर सौंपा है। देश के 45 जगहों पर 8वें रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम से जुड़े। उन्होंने अपने संबोधन में क्या कहा नीचे पढ़िए।

Rozgar Mela News: रोजगार मेले के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सरकारी विभागों और संगठनों में नव शामिल 51 हजार से अधिक युवाओं को जॉइनिंग लेटर दिया। बता दें, देशभर के 45 जगहों पर इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए युवाओं को संबोधित किया।

Modi Live

PM मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को सौंपा जॉइनिंग लेटर।

पीएम मोदी ने युवाओं को दी नौकरी की बधाई

पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि 'आजादी के इस अमृतकाल में, देश की आजादी के और देश के कोटि-कोटि जनों के अमृतरक्षक बनने पर आप सबको बहुत-बहुत बधाई। मैं सभी सफल उम्मीदवारों और उनके परिवारों को बधाई देता हूं। आज जिन युवाओं को नियुक्ति पत्र मिल रहा है, वो देश की सेवा के साथ-साथ देश के नागरिकों की रक्षा भी करेंगे। इसलिए एक तरह से आप इस अमृतकाल के जन और अमृतरक्षक भी हैं।'

End of Feed