'पापा नी परी' सामूहिक विवाह में शामिल हुए PM मोदी, 500 से अधिक नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Nov 7, 2022, 08:21 AM IST

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को गुजरात के भावनगर में सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत की। पीएम कार्यक्रम के दौरान नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) रविवार को गुजरात (Gujarat) के भावनगर शहर के जवाहर मैदान में आयोजित एक सामूहिक विवाह समारोह (Wedding Ceremony) में शामिल हुए। इस विवाह समारोह के दौरान करीब 551 लड़कियां शादी के बंधन में बंधी। ये वो लड़कियां हैं जिनके पिता की मौत हो चुकी है। एक फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल में होकर पीएम मोदी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

PM Modi in Wedding ceremoney

सामूहिक विवाह समारोह में पीएम मोदी

पीएम ने कही बड़ी बात

पीएम मोदी ने कहा कि जब वह गुजरात के सीएम थे तो इस तरह के सामूहिक विवाह समारोह में शिरकत करते रहते थे उन्होंने नवविवाहित जोड़ों से आग्रह किया कि वे घर पहुंचने के बाद रिश्तेदारों के दबाव में आकर एक अलग विवाह समारोह आयोजित न करें और इसके बजाय अपने बच्चों के लिए पैसे बचाएं। पीएम मोदी ने कहा, 'गुजरात ने सामूहिक विवाह की इस प्रथा को धीरे-धीरे अपनाया है। पहले, लोग सिर्फ दिखावा करने के लिए एक भव्य समारोह आयोजित करने के लिए पैसे उधार लेते थे। लेकिन अब, लोग जागरूक हो गए हैं। उन्होंने अब सामूहिक विवाह समारोहों की ओर रुख किया है।'

End of Feed