एकता के लिए दौड़ में शामिल हों लोग, 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर पीएम मोदी की अपील

पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों से 31 अक्टूबर को एकता के लिए दौड़ में शामिल होने की अपील की। ​​यह दौड़ एक भारत के निर्माता सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाने के लिए है। पटेल, जिनका जन्म 31 अक्टूबर 1875 को हुआ था, वह एक स्वतंत्रता सेनानी और आजाद भारत के पहले गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री थे।

PM Modi for run for unity: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोगों से 31 अक्टूबर को एकता के लिए दौड़ में शामिल होने की अपील की। यह दौड़ एक भारत के निर्माता सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाने के लिए है।

MODI (16)

पीएम मोदी की सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर एकता के लिए दौड़ने की अपील। (Photo-PTI)

मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा, '31 अक्टूबर को एकता के लिए दौड़ में शामिल हों और एकजुटता की भावना का जश्न मनाएं! आइए, सरदार पटेल के एक भारत के सपने का सम्मान करें।'

End of Feed