Gandhi Jayanti: बापू की 154वीं जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- वैश्विक है महात्मा गांधी का प्रभाव

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 2, 2023, 08:28 AM IST

PM Modi on Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी की 154वीं जयंती के मौके पर पीएम मोदी समेत कई सियासी दिग्गजों ने दिल्ली के राजघाट पहुंच कर उनको पुष्पांजलि अर्पित की। गांधी जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी का प्रभाव वैश्विक है, जो संपूर्ण मानव जाति को एकता और करुणा की भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है।

Mahatma Gandhi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की 154वीं जयंती के मौके पर कहा है कि गांधी जयंती के विशेष अवसर पर मैं महात्मा गांधी को नमन करता हूं। उनकी कालजयी शिक्षाएं हमारा पथ आलोकित करती रहती हैं। पीएम मोदी ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।

PM Modi At Rajghat Gandhi Jayanti

महात्मा गांधी की 154वीं जयंती के मौके पर पीएम मोदी पहुंचे राजघाट।

महात्मा गांधी को पीएम मोदी ने किया नमन

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि 'गांधी जयंती के विशेष अवसर पर मैं महात्मा गांधी को नमन करता हूं। उनकी कालजयी शिक्षाएं हमारा पथ आलोकित करती रहती हैं। महात्मा गांधी का प्रभाव वैश्विक है, जो संपूर्ण मानव जाति को एकता और करुणा की भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। हम सदैव उनके सपनों को पूरा करने की दिशा में काम करते रहें। उनके विचार प्रत्येक युवा को उस परिवर्तन का वाहक बनने में सक्षम बनाएं जिसका उन्होंने सपना देखा था, जिससे सर्वत्र एकता और सद्भाव को बढ़ावा मिले।'

End of Feed