क्या है भारत-ओमान का नया विजन? सुल्तान हैथम बिन तारिक और पीएम मोदी के बीच बनी 'रणनीति'

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 16, 2023, 04:15 PM IST

PM Modi Met Oman Sultan: नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। पीएम मोदी ने कहा आज का दिन भारत और ओमान के संबंधों में एक ऐतिहासिक दिन है। आज 26 साल बाद ओमान के सुल्तान राजकीय दौरे पर भारत आए हैं।

India-Oman News: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक के साथ वार्ता की और व्यापार व निवेश समेत विविध क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। ओमान के सुल्तान शुक्रवार को राजकीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे जो खाड़ी देश के शीर्ष नेता के रूप में भारत की उनकी पहली यात्रा है।

PM Narendra Modi Sultan Haitham Bin Tarik

ओमान के सुल्तान और पीएम मोदी के बीच वार्ता।

'26 साल बाद राजकीय दौरे पर भारत आए ओमान के सुल्तान'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज का दिन भारत और ओमान के संबंधों में एक ऐतिहासिक दिन है। आज 26 साल बाद ओमान के सुल्तान राजकीय दौरे पर भारत आए हैं। मुझे और 140 करोड़ भारतीयों को आपका स्वागत करने का अवसर मिला है। मैं सभी देशवासियों की ओर से आपका ह्रदय से बहुत अभिनंदन करता हूं।"

End of Feed