अजमेर से PM मोदी करेंगे चुनावी शंखनाद, 02 लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य, महामंत्री संगठन चंद्रशेखर ने संभाली कमान

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 30, 2023, 10:46 AM IST

PM Modi Ajmer Rajasthan Visit: 31 मई को अजमेर की कायड़ विश्राम स्थली पर होने वाली यह विशाल जनसभा कई मायनों में खास है। इसी वर्ष राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं और अगले वर्ष यानी 2024 में लोकसभा का चुनाव होना है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस सभा को चुनावी शंखनाद के रूप में देखा जा रहा है।

PM Modi Ajmer Rajasthan Visit: भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में अनेक कार्यक्रम किए जा रहे हैं और इसी कड़ी में स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अजमेर की धरती पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। 31 मई को अजमेर की कायड़ विश्राम स्थली पर होने वाली यह विशाल जनसभा कई मायनों में खास है। इसी वर्ष राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं और अगले वर्ष यानी 2024 में लोकसभा का चुनाव होना है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस सभा को चुनावी शंखनाद के रूप में देखा जा रहा है। यह राजस्थान में प्रधानमंत्री की अब तक की सबसे विशाल और विराट जनसभा होने वाली है। भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान यूनिट ने इसके लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इस कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने की पूरी कमान राजस्थान भाजपा के महामंत्री (संगठन) चंद्रशेखर ने अपने हाथ में ले ली है और उन्होंने अजमेर में डेरा डाल लिया है। महामंत्री (संगठन) चंद्रशेखर अजमेर की गलियों में, वहां के प्रमुख स्थानों पर जनसंपर्क कर लोगों से सभा में शामिल होने का आव्हान कर रहे हैं। बीते दिन उन्होंने अजमेर भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ आनासागर झील पर जनसंपर्क किया।

पीएम मोदी के स्वागत को सज गया अजमेर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत को पूरा अजमेर शहर दुल्हन की तरह सज गया है। उनके आगमन से पूर्व आनासागर झील पर दीप जलाए गए और भव्य आतिशबाजी की गई। इतना ही नहीं इस जनसभा में पधारने की अपील एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं के प्रचार हेतु दर्जनों ई-रिक्शा चलाए जा रहे हैं। भाजपा महिला मोर्चा का महिला संपर्क अभियान जारी है। मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि भाजपा पीएम मोदी की इस जनसभा के बहाने ऐसा शक्ति प्रदर्शन करना चाहती है कि प्रदेश की गहलोत सरकार के दांत खट्टे हो जाएं। यही वजह है कि इस सभा में 2 लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

End of Feed