Modi Birthday: 'विश्व समुदाय भी आज आपके मार्गदर्शन में कर रहा विश्वास...', राष्ट्रपति मुर्मू से लेकर देश के बड़े नेताओं ने पीएम मोदी को ऐसे दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर पार्टी के नेताओं ने अलग-अलग तरीके से बधाई संदेश भेजे हैं। वहीं, राहुल गांधी ने भी अपनी शुभकामनाएं दीं। आइए देखते हैं किस नेता ने क्या कहा?

PM Narendra Modi 75th birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 17 सितंबर 1950 को उत्तरी गुजरात के मेहसाणा जिले के एक छोटे से शहर वडनगर में हुआ था। उनके 75वें जन्मदिन पर केंद्र सरकार 'पोषण माह' के साथ-साथ 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान' शुरू करेगी। एम्स दिल्ली चार केंद्रों पर चिकित्सा जांच शिविर आयोजित करेगा।

modi bday

पीएम मोदी को मिल रही जन्मदिन की शुभकामनाएं। (Photo- ANI)

पीएम मोदी आज 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' और '8वें राष्ट्रीय पोषण माह' अभियान की शुरुआत करने के लिए मध्य प्रदेश का दौरा भी करेंगे।

End of Feed