क्या खरगे पर हिमंता सरमा की 'शर्मनाक' टिप्पणियों का करते हैं समर्थन? प्रियंका का पीएम मोदी से सवाल

Priyanka Gandhi Vadra: प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी के प्रति जिस तरह की अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है, वह अत्यंत शर्मनाक और अस्वीकार्य है।

Priyanka on Himanta Biswa Sarma: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की उस "अभद्र" टिप्पणी से सहमत हैं जिससे न सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, बल्कि देश के करोड़ो लोगों का अपमान हुआ है। सरमा ने मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए खरगे के लिए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया था।

Priyanka vadra

प्रियंका गांधी वाड्रा का पीएम मोदी से सवाल

प्रियंका ने क्या-क्या कहा?

प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी के प्रति जिस तरह की अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है, वह अत्यंत शर्मनाक और अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि खरगे देश के वरिष्ठतम नेताओं में से एक हैं। वह न सिर्फ कांग्रेस पार्टी के, बल्कि देश के दलितों व वंचितों के प्रबुद्ध प्रतिनिधि हैं। उनका अपमान करके भाजपा के मुख्यमंत्री ने देश के करोड़ों लोगों का अपमान किया है। प्रियंका ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश के सामने स्पष्ट करें, क्या वे करोड़ों भारतीयों के इस अपमान से सहमत हैं?

End of Feed