'भारत को हर समय मजबूत और तैयार रहना है,और हम वही कर रहे', PM मोदी ने बजट को बताया'रिफॉर्म एक्सप्रेस'का अगला चरण

विशेष साक्षात्कार में पीएम ने रक्षा बजट और सैन्य आधुनिकीकरण को लेकर भी सरकार की मंशा साफ की। उन्होंने कहा कि भारत को हर समय मजबूत और तैयार रहना है,और हम वही कर रहे हैं। बदलते वैश्विक परिदृश्य,सीमाई चुनौतियों और नई तकनीकी युद्ध क्षमताओं के दौर में देश की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में पेश किए गए केंद्रीय बजट को रिफॉर्म एक्सप्रेस का अगला चरण करार दिया। उन्होंने कहा कि ये बजट अल्पकालिक लोकलुभावन घोषणाओं से दूर रहकर दीर्घकालिक उत्पादक निवेश पर केंद्रित है। उन्होंने साफ किया कि यह बजट देश में रोजगार सृजन,टिकाऊ विकास और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देने के लिए रिकॉर्ड पूंजीगत व्यय पर आधारित है। समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए विशेष साक्षात्कार में पीएम मोदी ने कहा कि 1 अप्रैल से शुरू होने वाले वित्त वर्ष का यह बजट उनकी शासन शैली और प्राथमिकताओं का सटीक प्रतिबिंब है। यह बजट हमारी ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’को अगले स्तर पर ले जाने वाला है। यह युवाओं को तेजी से बदलती दुनिया के अवसरों के लिए तैयार करने का दस्तावेज है।'मोदी ने कहा कि उनकी सरकार का कोई भी बजट सामान्य 'बही खाता' दस्तावेज तैयार करने की मानसिकता से नहीं बनाया गया,क्योंकि "यह हमारा दृष्टिकोण नहीं है।"

PM Modi, PM Narendra Modi

पीएम मोदी।

इस विशेष साक्षात्कार में पीएम ने रक्षा बजट और सैन्य आधुनिकीकरण को लेकर भी सरकार की मंशा साफ की। उन्होंने कहा कि भारत को हर समय मजबूत और तैयार रहना है,और हम वही कर रहे हैं। बदलते वैश्विक परिदृश्य,सीमाई चुनौतियों और नई तकनीकी युद्ध क्षमताओं के दौर में देश की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

End of Feed